जगतपुर में फांसी लगाने वाले युवक की फाइल फोटो
जगतपुर। उतरांव थाना क्षेत्र के धनशीपुर गांव में एक बोलेरो चालक ने रविवार को दोपहर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। धनशीपुर निवासी मुलायम यादव (35) पुत्र अभय राज यादव ड्राइवर था। रविवार दोपहर वह घर आया और पत्नी को अपने कपड़े धोने के लिए दिए। इसके बाद कमरे में जाकर छत में लगे चुल्ले में गमछा का फंदा बनाकर लटक गया। शोर गुल सुन कर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थाना इंचार्ज प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।