फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह में जान जाते बची

विज्ञापन
Child survived by rumor of theft
विज्ञापन
प्रयागराज। बच्चा चोरी की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को मांडा के एक इंटर कालेज में छात्रा से मिलने गए दो रिश्तेदारों को भीड़ ने बच्चा चोर कहकर दौड़ा दिया। दोनों बोलेरो गाड़ी से थे। आठ गांवों में गाड़ी पर लगातार पथराव किया गया, दोनों किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली है। अफवाहों पर पुलिस की टीमें उन सभी गांव गई जहां जहां पथराव हुआ। ग्रामीणों को समझाया गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नहीं तो अनहोनी हो जाती।
विज्ञापन

मांडा के एक गांव की छात्रा कुछ दिनों पहले एक शादी में एक रिश्तेदार युवक से मिली थी। दोनों में दोस्ती हो गई। सोमवार को युवक अपने भाई के साथ छात्रा के कॉलेज बोलेरो गाड़ी से पहुंचा था। छुट्टी के बाद दोनों गाड़ी चलाते हुए ही छात्रा से बात करते चल रहे थे। छात्रा की एक सहेली आगे चल रही थी। छात्रा ने उसे भी अपने पास बुला लिया। यह देख किसी ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि बोलेरो से लड़कियों को उठाया जा रहा है। दोनों युवक घबरा गए और भागने लगे। उनका बाइक, जीप तथा अन्य गाड़ियों से पीछा किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर तुरंत अफवाह फैला दी गई कि दो बच्चा चोर बोलेरो से भाग रहे हैं। आगे गांव में युवकों की घेरेबंदी की गई। ईट पत्थर से हमला होते देख दोनों युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी।
उसके आगे गांव में भी ग्रामीण ईट पत्थर लेकर बैठे थे। किसी तरह खेत में गाड़ी उतारकर दोनों आगे बढ़े। इसी तरह आठ दस गांवों को उन्होंने पार किया और हाईवे तक पहुंचे। आखिरी गांव में तो रास्ते में बेंच और बांस से रास्ता रोक दिया गया था लेकिन जान पर बनी देखकर दोनों सारे अवरोधों को तोड़ते हुए सीधा उरुवा पहुंचे और एक रिश्तेदार के गाड़ी खड़ी कर भाग निकले। इस दौरान एसओ मांडा प्रिंस दीक्षित भी गाड़ी का पीछा करने लगे। एसपी गंगापार दीपेंद्र चौधरी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस को जब यह पता चला कि दोनों युवक सही सलामत हैं, तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गाड़ी को भी उरुवा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव से बरामद कर ली गई। एसओ प्रिंस दीक्षित ने बताया कि जिस छात्रा से मिलने दोनों युवक आए थे, उसके मां-बाप को थाने बुलाया गया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। बताया कि दोनों युवक उनके रिश्तेदार हैं। वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। फिलहाल गाड़ी को पकड़ लिया गया है। दोनों युवकों के घर वालों ने बताया वे बहुत डरे हुए हैं। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष के खिलाफ लिखापढ़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें