फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में बच्चों को लेकर नहीं होगी असुविधा, सुरक्षा के लिए तैयार है चाइल्ड लाइन रेलवे

Wed, 09 Jan 2019 04:28 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कुंभ मेला 2019
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ‘‘कमला ग्राम विकास संस्थान’’ द्वारा चाइल्ड हेल्प डेस्क (1098) 24×7 घण्टे निःशुल्क हेल्प लाइन का सफल संचालन विगत 10 वर्षों से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अगामी कुम्भ मेले में करोड़ों श्रद्धालू स्नान के लिए आते है, जिनमें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की भी काफी संख्या रहती है। ऐसे में मेला क्षेत्र एवं रेलवे के सभी स्टेशनों पर बाल संरक्षण से सम्बन्धित अनेकों मामले देखने को मिलते हैं जिसमें बच्चों का खोना, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, गुमशुदा बच्चे, शोषित बच्चे, घर से भागे बच्चे, दिव्यांग बच्चों को बेसहारा छोड़ जाना आदि प्रमुख हैं। 

इन्हीं सब मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कमला ग्राम विकास संस्थान द्वारा संचालित चाइड लाइन हेल्प डेस्क 1098 इलाहाबाद जंक्शन प्लेटफार्म नम्बर 1 के अतिरिक्त स्टेशन प्रयाग, इलाहाबाद सिटी, नैनी, छिवकी, फाफामऊ, सुबेदारगंज आदि स्टेशनों पर भी चाइल्ड लाइन रेलवे के 56 वालेन्टियर की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित किया जायेगा। 
विज्ञापन


कुम्भ मेले में 2019 में भी रेलवे चाइल्ड लाइन अपने 1098 कैम्प के माध्यम से 25 वालेन्टियर के जरिए 24×7 बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति मे संलिप्त, गुमशुदा बच्चे, शोषित बच्चे, घर से भागे बच्चे, दिव्यांग बच्चों को सहायता प्रदान करेगा। साथ ही साथ रेलवे की तरफ से लगाये जा रहे रैन बसेरा एवं टिकट काउन्टर में भी 4 बूथ बनाकर बच्चों एवं महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिससे दिव्य, भव्य, सुरक्षित कुम्भ के साथ-साथ बाल हितैषी कुम्भ 2019 हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें