प्रयागराज। कुंभ मेले के मद्देनजर इलाहाबाद जंक्शन और नैनी जंक्शन से गुजरने वाली तमाम नॉन स्टॉप ट्रेनों का ठहराव रेलवे ने सुनिश्चित किया है। मेला अवधि में जंक्शन पर दस और नैनी में 46 ट्रेनों का ठहराव होगा। ये सभी ट्रेनें जंक्शन और नैनी में एक-एक मिनट के लिए रुकेंगी।
जंक्शन से गुजरने वाली तमाम ट्रेनें ऐसी हैं जिनका यहां ठहराव नहीं है। इस वजह से मेला अवधि में रेलवे ने दस ट्रेनों का ठहराव यहां सुनिश्चित किया है। इसमें भागलपुर-नई दिल्ली, कोलकाता-आगरा कैंट, सियालदाह-आनंद विहार संपर्क क्रांति, सियालदाह-अमृतसर , रांची-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का अप एंड डाउन दोनों ओर से ठहराव होगा। इसके अलावा नैनी में 46, इटावा में आठ एवं विंध्याचल में 16 ट्रेनें 13 जनवरी से 23 जनवरी और दो फरवरी से 21 फरवरी के मध्य रुकेंगी।