ंतू थाने के सेतापुर गांव में नाले में डूबने से मृत बालक मनीष कुमार विश्वकर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खेलते समय नाले से गिरी चप्पल निकालने के दौरान बालक डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख घर में कोहराम मच गया।
अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा का बेटा मनीष कुमार (10) कक्षा तीन का छात्र था। मंगलवार की शाम वह अपने घर के करीब पड़ोस के बच्चों संग खेल रहा था।
इस बीच उसकी चप्पल नाले में गिर गई। जिसे वह निकालने लगा। चप्पाल निकालते समय मनीष नाले में गिर गया। चूंकि नाला गहरा था। इसके चलते वह डूबने लगा। यह देख साथ रहे बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों ने नाले में डूब रहे मनीष को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मनीष के पिता शिव कुमार अहमदाबाद में रहते हैं। भाई बहन में मनीष सबसे बड़ा था।