फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गई बच्चों से भरी बस, अभिभावकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
महेशगंज के मालाधर छत्ता स्थित विद्यलाय की बस खाईं में चले जाने से आक्रोशित लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे चली गई। इससे बच्चों को जोरदार झटका लगा। इसकी सूचना पर मौके पर अभिभावक भी पहुंच गए। अभिभावकों ने बस को बनवाने को लेकर प्रबंधक के भाई सहित अन्य से बहस करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के मालाधर छत्ता स्थित न्यू मॉडर्न आदर्श बाल विद्या मंदिर एवं बैजनाथ पटेल सरस्वती देवी पटेल इंटर कालेज की बस क्षेत्र के लखपेड़ा किंधौली, धंधवल आदि क्षेत्रों से बच्चों को लेकर जाती है। मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर बस चालक लखपेड़ा अवसानगंज मार्ग पर बूढ़े बाबा मंदिर के पास पहुंचा था कि रफ्तार तेज होने की वजह से अचानक बस खाई में चली गई।
इससे बस के अंदर बैठे बच्चों को जोरदार झटका लगा और कई बच्चे एक दूसरे से टकरा गए। इससे बस में चीख पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के अभिभावक मौके पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। अभिभावकों का कहना था कि आए दिन उक्त बस दुर्घटना ग्रसित होती रहती है फिर भी बस ठीक नही कराई जाती।
विज्ञापन

मौके पहुंचे विद्यालय के प्रबंधक सूबेदार पटेल और उसके पुत्र मनोज पटेल से अभिभावको की बहस हो गई। घटना की सूचना पर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा चौकी के पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बस से उतारकर बस को चौकी में खड़ा करवा दिया। इसके बाद बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। एक माह पूर्व यही बस पेड़ से भिड़ गई थी।

महेशगंज के मालाधर छत्ता स्थित विद्यालय की बस सडक किनारे खाईं में फंसी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें