फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कबड्डी में चिलबिला और खो-खो में बादपुर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय चिलबिला ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। बुधवार को विद्यालय के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने तेजी, ताकत और उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कलक्टर सिंह और अखिलेश सिंह ने फीता काटकर किया। कबड्डी में चिलबिला की टीम विजेता बनी। वहीं खो-खो में बादपुर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं में भी चिलबिला के धावक चमके। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर में समर भारतीय ने पहला और अजय देवगन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में चिलबिला के अमन ने पदक जीता, जबकि विराट बादपुर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका चिलबिला ने 100 व 50 मीटर में जीत दर्ज की। नंदनी और नजमा निवासी बादपुर उपविजेता रहीं। जूनियर वर्ग में चिलबिला के सुजल ने 100 व 200 मीटर दौड़ में पदक जीता। 200 मीटर बालिका दौड़ में आरुषि विजेता बनी।
पुरस्कार वितरण खंड शिक्षा अधिकारी नीलम शाक्यवार ने किया। इस दौरान सुनील कुमार, रंजना सिंह, प्रतिभा चौधरी, प्राची राव, नाहिद अली, अवधेश कुमार, हरिशंकर, कमलेश कुमार, रमेश चंद्र, लक्ष्मी सिंह और अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें