हनुमानगंज में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस की क्या मजबूरी है 370 की वापसी के पीछे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने 370 की वापसी के पीाछे कांग्रेस और इंडी गठबंधन की क्या मजबूरी है। जम्मू कश्मीर की सरकार ने 370 की वापसी के लिए प्रस्ताव पास किया है। यह 370 आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए वापस किया जा रहा है। मोदी सरकार इसको कभी वापस नहीं होने देगी। पूरे देश में एक निशान और एक ही विधान रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के लिए वोट मांगे। वह करीब तीन बजे प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के हनुमानगंज कोटवां में स्थित तिलक इंटर कॉलेज पहुंचे। मंच पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल, सांसद प्रवीण पटेल, मंत्री राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, महापौर गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।