फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शृंग्वेरपुर धाम में 47.66 करोड़ की योजनाआें का किया लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शृंग्वेरपुर धाम में 47.66 करोड़ की योजनाआें का किया लोकार्पण-शिलान्यास
विज्ञापन

0 पर्यटक सुविधा केंद्र का पूरा हुआ निर्माण तो निषाद राज पार्क एवं पाथ-वे की रखी नींव
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शृंग्वेरपुर धाम में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ निषादों संग भाजपा के रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने 47.66 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शृंग्वेरपुर धाम को नए धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में वहां पर्यटक सुविधा केंद्र, संध्या घाट, सीता कुंड घाट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहां सोलर लाइट भी लग गई है। इन योजनाओं पर कुल 24.16 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इनका लोकार्पण किया। पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ रुपये से निषाद राज पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 9.50 करोड़ रुपये से पाथ-वे का भी निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने इन दोनों योजनाआें की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान राम और निषादराज से जुड़ी पौराणिक घटनाओं का भी वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, गुरु प्रसाद मौर्य, उमेश द्विवेदी, बालकृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें