फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म मामले का मुख्य न्यायाधीश ने लिया स्वत: संज्ञान, सुनवाई आज

Mon, 04 Sep 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर तथा न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ दोपहर 12 बजे करेगी। कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता एके संड से इस संबंध में जानकारी के साथ मौजूद रहने को कहा है।
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने अयोध्या जा रही ट्रेन में महिला पुलिस के साथ बर्बर दुष्कर्म की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका कायम की है। याचिका को सुनवाई हेतु चार सितंबर को पेश करने का आदेश दिया है।

याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर तथा न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ दोपहर 12 बजे करेगी। कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता एके संड से इस संबंध में जानकारी के साथ मौजूद रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ मिली थी महिला सिपाही

मनकापुर से अयोध्या होकर प्रयागराज जाने वाली सरयू एक्सप्रेस में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला मुख्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल पाई गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। वह अर्धनग्न अवस्था में थी। संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। उसे गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल अयोध्या से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।


बताया गया कि उक्त महिला मुख्य आरक्षी सुल्तानपुर पुलिस में तैनात है। उसकी अयोध्या सावन झूला मेला में ड्यूटी लगी हुई है। वह मंगलवार की रात सुल्तानपुर से सरयू एक्सप्रेस में अयोध्या आने के लिए सवार हुई थी लेकिन ट्रेन में सो जाने के कारण वह मनकापुर पहुंच गई। सुबह करीब 4:30 बजे जब सरयू एक्सप्रेस अयोध्या पहुंची तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें