फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : छिवकी, कानपुर, अलीगढ़ को भी मिलेगा स्लीपिंग पॉड का तोहफा, शुरू होगी टेंडर की प्रक्रिया

Mon, 25 Sep 2023 02:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर भारत में पहली बार स्लीपिंग पॉड की सुविधा प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगी। यहां टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुणे की एक कंपनी का इसका काम भी सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के बाद प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को स्लीपिंग पॉड की सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों पर भी उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने स्लीपिंग पॉड की सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी की है। इसके लिए इसी वर्ष टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर भारत में पहली बार स्लीपिंग पॉड की सुविधा प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगी। यहां टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुणे की एक कंपनी का इसका काम भी सौंप दिया गया है। संबंधित कंपनी द्वारा जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित पुराने बुकिंग काउंटर, आरक्षण काउंटर वाली इमारत पर इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अब इसी क्रम में प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा जंक्शन और मिर्जापुर जंक्शन पर भी रेलवे द्वारा स्लीपिंग पॉड की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया की तैयारी रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। दशहरा तक इन स्टेशनों का टेंडर जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

स्लीपिंग पॉड के साथ रहेंगी कई सुविधाएं

प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ आदि रेलवे स्टेशन पर कुल तीन तरह के पॉड बनाए जाएंगे। इसमें फेमिली पॉड, कपल पॉड एवं सिंगल पॉड रहेगा। इन स्टेशनों पर बनाए जाने वाले स्लीपिंग पॉड की दो से 24 घंटे तक की बुकिंग होगी। स्लीपिंग पॉड होटल में फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरनेट, डीलक्स बाथरूम, कैफीटेरिया आदि की भी सुविधा होगी। दरअसल, नाम के अनुरूप स्लीपिंग पॉड एक तरह से यात्रियों के सोने के लिए बेहद छोटे कमरे होते हैं। अमूमन इसका आकार कैप्सूल की तरह होता है। रिटायरिंग रूम की तुलना में इसकी कीमत कम होती है।
विज्ञापन

नवरात्र में होगा जंक्शन के स्लीपिंग पॉड का उद्घाटन

प्रयागराज जंक्शन पर बनाए जाने वाले स्लीपिंग पॉड का उद्घाटन अगले माह नवरात्र के मौके पर होगा। यहां तीन मंजिला स्लीपिंग पॉड होटल रहेगा। इसका निर्माण पौने दो करोड़ रुपये की लागत से होगा। पुणे की कंपनी को इसे अभी पांच वर्ष के लिए दिया जा रहा है। अगले माह इसके किराये का निर्धारण हो जाएगा। अफसरों का कहना है कि रिटायरिंग रूम के मुकाबले इसका किराया कम होगा।

प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा अगले माह उपलब्ध होगी। इसके बाद मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इसे खोले जाने की प्रक्रिया की जाएगी। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें