फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर रात में होगी बसों की चेकिंग, ड्रिंक करने वाले ड्राइवरों की होगी धरपकड़

Sat, 13 Apr 2019 02:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
roadways - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
रेलवे की तर्ज पर रोडवेज ने भी शराब और अन्य नशीली चीज पीकर चलने वाले ड्राइवरों की जांच करने का निर्णय लिया है। रोडवेज ने रात के समय ढाबों पर खड़ी होने वाली बसों के ड्राइवर की जांच ब्रीथ एनालाइजर से करने की तैयारी की है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन से की गई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस बस स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए जाने वाली बसों के ड्राइवर की जांच ब्रीथ एनालाइजर से की गई। ताकि यह मालूम पड़ सके कि किसी ड्राइवर ने कोई अल्कोहलिक चीज का सेवन तो नहीं किया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन की मौजूदगी में कुल 16 बसों के ड्राइवरों की जांच की गई।

हालांकि इस दौरान सभी को क्लीन चिट दी गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रात के समय अब हमारी दो टीमें नियमित रूप से ढाबों पर खड़ी होने वाली बसों के ड्राइवर की जांच ब्रीथ एनालाइजर से करेगी। क्योंकि ढाबे में खाने के बाद कुछ ड्राइवरों द्वारा शराब आदि पीए जाने की शिकायत रोडवेज प्रबंधन को मिली है। उन्होंने बताया कि ऐसे ड्राइवरों को मौके से पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें