फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में कार से मिले 24 लाख के नए नोट

Tue, 07 Feb 2017 12:41 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के आदेश पर जारी चेकिंग के दौरान सोमवार शाम पुलिस ने सोरांव में लोसनपुर हाईवे के पास इंडिगो ईसीएस कार रोककर तलाशी ली तो ब्रीफ केस में 24 लाख रुपये भरे मिले। उसमें दो हजार रुपये के नए नोटों की 12 गड्डी थी। कार सवार दो युवकों, ड्राइवर को पकड़कर थाने लाया गया। रकम मिलने की जानकारी आयकर टीम को दी गई। आयकर अफसर रकम की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन



सीओ सोरांव आलोक मिश्र के नेतृत्व में सोरांव पुलिस ने देर शाम लोसनपुर हाईवे के  नीचे वाहनों की चेकिंग के दौरान इंडिगो ईसीएस कार रोककर चेक किया तो उसमें एक सूटकेश में 24 लाख रुपये मिले। कार में दो युवक सोनू केसरवानी निवासी सरायअकिल कौशांबी और शैलेष दुबे निवासी मुकुंदपुर होलागढ़ ने बताया कि वे रायटर इंफोटेक कंपनी के कर्मचारी हैं। वे बैंक ऑफ बड़ौदा के विभिन्न इलाकों में स्थित एटीएम में रकम डालने के लिए सुबह डेढ़ करोड़ रुपये लेकर निकले थे। रास्ते में कंपनी की गाड़ी खराब होने पर उन्होंने ट्रैवेल्स एजेंसी से कार किराए पर लेकर काम किया। लालगोपालगंज, सोरांव, प्रतापगढ़, नवाबगंज समेत कई स्थानों पर एटीएम में पैसे भरने के बाद 24 लाख रुपये बच गए। वे यह रकम लेकर शांतिपुरम कॉलोनी में कंपनी के कार्यालय लौट रहे थे। सीओ के मुताबिक कर्मचारियों के पास रकम के कागजात नहीं मिले। बिना सुरक्षा गार्ड के निजी कार से इतनी मात्रा में रकम लेकर चल रहे थे। इससे मामला संदिग्ध लग रहा था। फिलहाल आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें