चार अप्रैल को उन्होंने आवेदन किया जिस पर कुछ दिनों बाद उन्हें एक मेल भेजा गया। मेल में दिए गए निर्देशों के मुताबिक, उन्होंने कुछ निजी जानकारी भी साझा कर दी। इसके बाद 24 अप्रैल को खुद को कंपनी का सीआरएम दीपक शर्मा बताकर एक व्यक्ति ने आवेदन का हवाला देकर निजी जानकारियां मांगी।
कीडगंज के व्यापारी अमित केशरी को पिज्जा कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर नौ लाख का चूना लगा दिया गया। साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट बनाई। फिर उनसे अलग-अलग बार में रकम लेकर हड़प कर गए। व्यापारी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैरहना निवासी अमित पेंट व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेने के लिए उन्होंने ऑनलाइन सर्च किया तो dominosfranchise.in वेबसाइट मिली।
विज्ञापन
चार अप्रैल को उन्होंने आवेदन किया जिस पर कुछ दिनों बाद उन्हें एक मेल भेजा गया। मेल में दिए गए निर्देशों के मुताबिक, उन्होंने कुछ निजी जानकारी भी साझा कर दी। इसके बाद 24 अप्रैल को खुद को कंपनी का सीआरएम दीपक शर्मा बताकर एक व्यक्ति ने आवेदन का हवाला देकर निजी जानकारियां मांगी। फिर ऑनलाइन एक फॉर्म भरवाया और 2.65 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर खाते में जमा करवा ली। इसके बाद उसने एक शख्स को कंपनी का आरएंडडी विभाग का सीनियर विनोद पांडेय बताकर बात कराई।
जिसने एनओसी फाॅर्म भरवाकर फिर खाते में 5.90 लाख रुपए खाते में मंगवा लिए। इसके बाद भी अलग-अलग बार में रकम मंगवाई। इस तरह से कुल 9.69 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। अब न फोन रिसीव कर रहे हैं और न ही उनका पैसा लौटा रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाना पुलिस को तहरीर दी। साइबर थाना सीओ अतुल यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ीटीमें लगाई गई हैं। जिन नंबरों से फोन आया, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।