बहरिया क्षेत्र के जाम्हा गांव स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन समर बहादुर पटेल ने किया। सभा में बड़ी संख्या में किसान, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के मुख्य महासचिव उदित नारायण द्विवेदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वह किसानों और गरीबों की आवाज थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा समाप्त कर खेतों में मेहनत करने वाले किसानों को उनका अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस दौरान देवराज द्विवेदी, रईस उद्दीन, सिद्धेश मिश्रा, शीतला प्रसाद द्विवेदी, राजू पासी आदि उपस्थित रहे।