फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: होली पर हुड़दंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बीकर गांव में होली के दिन हुड़दंग के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दर्जनों लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर एक परिवार के घर पहुंच गए और घर को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बीकर गांव निवासी लालिमा देवी पत्नी बनवारी लाल ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि होली के दिन दोपहर करीब दो बजे गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी से गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर वह चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद करीब 50 से अधिक लोगों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर वापस आ गया।
आरोप है कि सभी लोगों ने घर को घेर लिया और परिवार को बाहर न निकलने की धमकी देने लगे। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कई लोग भाग निकले, जबकि पुलिस ने पीछा कर चार आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें