जाम में फंसी एंबुलेंस, अस्पताल में मासूम की मौत
नवाबगंज के मेंडारा गांव निवासी इल्तजा खान का 10 माह का बेटा ओनहर खान रविवार बीमार हो गया। रात में मासूम को लेकर परिजन शहर रवाना हो गए। परिजन ने बताया कि सड़क पर भीषण जाम की वजह से करीब चार घंटे निजी एंबुलेंस जाम में फंसी रही। रात करीब तीन बजे किसी तरह शहर के अस्पताल में पहुंची और मासूम का इलाज शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि इलाज में देरी होने से बच्चे की मौत हो गई।
शहर में यहां लगा रहा जाम
बैरहना, सोहबतियाबाग, नए यमुना पुल, तिनकोनिया, अलोपीबाग चुंगी, सीएमपी डाट पुल, भरद्वाज चौराहा, फोर्ट रोड चौराहा, मेडिकल चौराहा, बालसन, दरभंगा कॉलोनी चौराहा, बागड़ चौराहा, रामबाग, धूमनगंज, सुलेमसराय, तेलियरगंज आदि कई चौराहों पर वाहनों की कतार रही। जिससे शहरी और श्रद्धालु परेशान रहे।