फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर रेलवे ; देहरादून-सूबेदारगंज, तुलसी एक्सप्रेस समेत 45 ट्रेनों का बदल रहा है समय

Thu, 29 Sep 2022 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे की ओर से पहले एक जुलाई तो बीते कुछ वर्ष से एक अक्तूबर से नई समय सारिणी जारी किए जाने का प्रावधान है। अखिल भारतीय स्तर पर रेलवे समय सारिणी जारी करता है। उसी में जोनल रेलवे की भी समय सारिणी समाहित रहती है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन में संचालित देहरादून-सूबेदारगंज सुपरफास्ट, लोकमान्य तिलक-प्रयागराज जंक्शन समेत 45 ट्रेनें एक अक्तूबर से अब बदले हुए समय से आएंगी। इसके अलावा एनसीआर में संचालित 26 ट्रेनें पहले के मुकाबले कम समय में अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की नई समय सारिणी एक अक्तूबर 22 से लागू होने जा रही है।

विज्ञापन



इसके तहत कई ट्रेनों का समय बदला गया है तो कई अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में दस से दो घंटे पांच मिनट कम समय लेंगी। रेलवे की ओर से पहले एक जुलाई तो बीते कुछ वर्ष से एक अक्तूबर से नई समय सारिणी जारी किए जाने का प्रावधान है। अखिल भारतीय स्तर पर रेलवे समय सारिणी जारी करता है। उसी में जोनल रेलवे की भी समय सारिणी समाहित रहती है। 

फिलहाल एनसीआर के  प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल से संचालित ट्रेनों की बात करें तो कुल 45 के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। इसमें सर्वाधिक 23 ट्रेनें प्रयागराज मंडल की है, जबकि झांसी मंडल की 15 एवं आगरा मंडल की कुल सात ट्रेनों का समय एक अक्तूबर से बदल रहा है।  इसमें 14114 देहरादून-सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस अब सुबह 6 बजे की जगह 5.55 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। 


इसके अलावा 12293 मुंबई दुरंतो दोपहर 12.45 की जगह 12.40 बजे, 22129 तुलसी एक्सप्रेस सुबह 8.45 की जगह 8.40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। कानपुर सेंट्रल की छह, कानपुर अनवरगंज, इटावा की दो-दो, खुर्जा, हाथरस किला की तीन-तीन, हाथरस, अलीगढ़, शिकोहाबाद, मैनपुरी आने वाली  एक-एक ट्रेन का समय भी एक अक्तूबर से बदल रहा है।
विज्ञापन

Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
काशी महाकाल समेत 26 ट्रेनें अब लेंगी कम समय
एक अक्तूबर से लागू होने वाली समय सारिणी में उत्तर मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली 26 ट्रेनें अब पहले के मुकाबले कम समय लेंगी। 20416 काशी महाकाल अब बीना से प्रयागराज के बीच 50 मिनट का कम समय लेगी। अब यहां इसका आगमन रात 1.35 की जगह 12.45बजे होगा। इसके अलावा 15102 अंत्योदय एक्सप्रेस भी बीना से प्रयागराज के लिए दो घंटे कम समय लेगी। वर्तमान में अंत्योदय एक्सप्रेस 8.10 बजे की जगह शाम 6.10 बजे, 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी रात 8.45 की जगह 8.30 एवं 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस भी प्रयागराज से छिपियाना बुजुर्ग तक 15 मिनट कम समय लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें