फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: ईको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा चांद खमरिया ब्लैक बक संरक्षण क्षेत्र, आवारा कुत्तों से होगा बचाव

Sun, 12 Oct 2025 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश का पहला चांद खमरिया कृष्ण मृग (ब्लैक बक) संरक्षण क्षेत्र ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। शनिवार को मेजा तहसील के इस क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित विभागों को इस बाबत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
चांद खमरिया काला हिरण वन संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश का पहला चांद खमरिया कृष्ण मृग (ब्लैक बक) संरक्षण क्षेत्र ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। शनिवार को मेजा तहसील के इस क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित विभागों को इस बाबत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र को ईको टूरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाए जाने के लिए कहा, ताकि लोगों में जैव-विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा हो और स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त हो सके। उन्होंने स्थानीय लोगों को ब्लैक बक के संरक्षण के लिए सहभागिता करने और ईको टूरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

विज्ञापन


यमुनापार में चांद खमरिया कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र 126.123 हेक्टेयर इलाके में फैला हुआ है जिसमें 88 हेक्टेयर क्षेत्र ग्राम सभा की जमीन और 38.123 हेक्टेयर वन भूमि है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को स्थानीय लोगों ने बताया कि संरक्षित क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या काफी अधिक है और इससे हिरणों को काफी परेशानी होती है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से आवारा कुत्तों को चिह्नित कर उन्हें संरक्षित क्षेत्र से बाहर किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही संरक्षित क्षेत्र के निराश्रित गोवंश को गौशाला में संरक्षित करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने ब्लैक बक के लिए पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए वाटर होल की संख्या बढ़ाने के साथ ही जल स्रोत क्षेत्र को फैलाने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेलन नहर से निकलने वाली लिंक नहर संरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरती है, यदि उसमें पानी की सतत आपूर्ति रहे तो हिरणों के लिए पीने का पानी मिलने के साथ ही संरक्षण क्षेत्र में ग्रीन कवर भी बढ़ाया जा सकता है। इस पर डीएम ने व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें