फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy : भारत की जीत के लिए किन्नर अखाड़े ने किया विशेष हवन-पूजन, लगाए भारत माता की जय के नारे

Sun, 09 Mar 2025 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे क्रिकेट के फाइनल मैच में भारत की जबर्दस्त जीत के लिए किन्नर अखाड़े की ओर से विशेष हवन और पूजन किया गया। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए किन्नर अखाड़े में विशेष हवन पूजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे क्रिकेट के फाइनल मैच में भारत की जबर्दस्त जीत के लिए किन्नर अखाड़े की ओर से विशेष हवन और पूजन किया गया। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने अपने आश्रम में किन्नर समुदाय के लोगों के संग विशेष हवन और पूजा की। सभी खिलाड़ियों की फोटो पर तिलक लगाकर उनकी जीत की कामना की। कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा भारत पुनः आज मैच जीतेगा और चैंपियन ट्रॉफी 2025 हमारे भारत में आएगी।

विज्ञापन


चैंपियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा है। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल दुबई में हो रहा है। दोनों टीम आमने-सामने हैं, जिसको लेकर हर कोई क्रिकेट प्रेमी उत्साहित है। भारत की जीत के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने अपने आश्रम में किन्नर समुदाय के लोगों के साथ विशेष हवन पूजा किया। भारत की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया।

सभी खिलाड़ियों के चित्र पर तिलक लगाकर उनकी जीत की कामना की गई। महामंडलेश्वर किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कौशल्यानंद गिरी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा भारत पुनः आज मैच जीतेगा और चैंपियन ट्रॉफी 2025 हमारे भारत में आएगी। उधर, भारत की जीत को लेकर किन्नर समाज के लोगों में काफी उत्साह है। हवन पूजा के बाद भारत माता की जय इंडिया की जय के नारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें