फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विषयों में आवेदन से परीक्षा कार्यक्रम तैयार करना चुनौती

Sun, 04 Jul 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अलग से जारी होगा विषयवार कार्यक्रम
  • 2003 पदों पर भर्ती के लिए पांच चरणों में आयोजित की जानी है परीक्षा 
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग  (यूपीएचईएससी) ने परीक्षा तिथि तो घोषित कर दी, लेकिन विषयवार परीक्षा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। तमाम अभ्यर्थियों ने दो-दो विषयों में आवेदन किए हैं, ऐसे में आयोग को परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित काफी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद और विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने पांच चरणों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, लेकिन किस चरण में कौन से विषय की परीक्षा कराई जाएगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। परीक्षा 30 अक्तूबर से शुरू होनी है और 12 दिसंबर को आखिरी चरण की परीक्षा होगी। परीक्षा में विषयों की संख्या काफी अधिक है और तमाम अभ्यर्थियों ने दो-दो विषयों में आवेदन किए हैं। ऐसे में आयोग को परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित करने विषयों के कॉम्बिनेशन को भी ध्यान में रखना है।

इसके अलावा अभी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए अतिरिक्त अवसर दिया गया है। आवेदन आठ जुलाई तक लिए जाएंगे और इसके बाद स्पष्ट होगा कि किस विषय में कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों की संख्या भी अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तय होगी। फिलहाल आयोग में विषयवार परीक्षा कार्यक्रम तैयार किए जाने का काम शुरू हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि आयोग विषयवार परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें