जगतपुर फोटो। क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पट्टी राम में कबड्डी खेलता छात्राएं
क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पट्टीराम में शनिवार को परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक व जूनियर स्तर के बालक-बालिकाओं का ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता पूरी हुई। इस खेल प्रतियोगिता में कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें चकसिकंदर विद्यालय की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि खेल प्रतियोगिता पूरी हुई।
जूनियर बालिका कबड्डी व खो-खो में कंपोजिट विद्यालय चकसिकंदर प्रथम, सरायइस्माइल द्वितीय रहे। बालक खो-खो में भी चकसिकंदर विजेता बना। प्राथमिक कबड्डी में मलेथुआ प्रथम, पट्टीराम द्वितीय, बालिका कबड्डी में पट्टीराम प्रथम, मर्दापुर द्वितीय। 600 मीटर दौड़ में चकसिकंदर की दीपा यादव और सोनू प्रथम। गोला फेंक में चकसिकंदर की अनामिका और चक्का फेंक में सोनू प्रथम रहे। बीईओ सैदाबाद अखिलेश यादव ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान अखिलेश द्विवेदी, मो.फिरोज, अरुण त्रिपाठी, सूबेदार सिंह, बालक दास मौजूद रहे।