फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकाचक हुआ संगम क्षेत्र

Wed, 21 Oct 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। समग्र गंगा संरक्षण मिशन के तहत मंगलवार को संगम क्षेत्र में स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। इसमें सेना समेत विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों, महापौर, पार्षद, सेंट जोसेफ कॉलेज समेत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, समाजसेवी संगठनों के स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। अभियान में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा, पॉलीथिन समेत अन्य सामग्री एकत्र कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों से बसवार स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भेजा गया। इस दौरान मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस अभियान के लिए संगम क्षेत्र को 37 ब्लाकों में बांटा गया। मंडलायुक्त समेत महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, डीएम संजय कुमार, नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन में नगर निगम, भारत स्काउट एंड गाइड्स, एनसीसी, एडीए, आर्मी, नागरिक सुरक्षा संगठन स्वैच्छिक संगठनों, शैक्षिक संस्थाआें के कार्यकर्ताओं ने एक-एक ब्लाक में सफाई का जिम्मा संभाला। मंडलायुक्त ने हर वर्ष सौ घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि यह अभियान निरन्तर चलाया जाएगा। संगम तट के साथ पूरे शहर को पॅालीथीन मुक्त किया जाएगा। कहा कि सफाई अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस काम में मछुआरों, पंडा, नाविकों आदि का सहयोग लिया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। बिग्रेडियर रबी डिमरी ने कहा कि सेना, सिविल व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गंगा सफाई की मुहिम चलाई जा रही है वह उत्कृष्ट व पवित्र है। नगर आयुक्त ने कहा कि संगम के 15 हजार एकड़ क्षेत्र को इस प्रकार साफ -सुथरा एवं स्वच्छ बनाया जाएगा कि लोगों को पहले से फर्क महसूस हो। अभियान में एडीए वीसी अजय कुमार सिंह, सीडीओ अटल कुमार राय, एडीएम सिटी गंगाराम गुप्ता, अपर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, एमिकस क्यूरी एके गुप्ता, मुख्य अभियन्ता विद्युत एसपी पांडेय, डीआईओएस कोमल यादव, कर्नल मुरली कृष्णा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके अत्री आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें