फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पद्मश्री प्रो. श्याम बिहारी के नाम पर होगी चक गली

विज्ञापन
डॉक्टर श्याम बिहारी अग्रवाल को सम्मानित करते महापौर गणेश केसरवानी । अमर उजाला
विज्ञापन
जीरो रोड स्थित चक गली का नामकरण पद्मश्री प्रोफेसर श्याम बिहारी अग्रवाल के नाम पर होगा। महापौर गणेश केसरवानी ने बुधवार को प्रोफेसर श्याम बिहारी से मुलाकात करने के साथ इसकी घोषणा की। जल्द ही नगर निगम सदन में इसका प्रस्ताव पारित कर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इविवि के दृश्य कला विभाग के प्रो. श्याम बिहारी अग्रवाल को पद्मश्री के सम्मान से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया।
इसी क्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने बुधवार को प्रोफेसर बिहारी से जीरो रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर बधाई दी। महापौर ने कहा, पद्मश्री मिलना प्रयागराज के लिए गौरव की बात है। इस दौरान रामजी केसरवानी, वरुण केसरवानी, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें