मैहर में ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव एक अप्रैल से 16 अप्रैल की अवधि तक रहेगा। इस दौरान यहां 11055/11056 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, 12669/12670 गंगा कावेरी, 11059/11060 छपरा-लोकमान्य तिलक, 12791/12792 दानापुर-सिकंदराबाद, 19051/19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड, 15645/15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, 19045/19046 छपरा-सूरत एवं 12293/12294 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो एक्सप्रेस का दोनों ओर से ठहराव रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां शारदा के धाम मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह रेलवे ने आसान कर दी है। रेलवे ने प्रयागराज से मुंबई रूट की आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव मैहर रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया है। संबंधित ट्रेनों की समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन
मैहर में ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव एक अप्रैल से 16 अप्रैल की अवधि तक रहेगा। इस दौरान यहां 11055/11056 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, 12669/12670 गंगा कावेरी, 11059/11060 छपरा-लोकमान्य तिलक, 12791/12792 दानापुर-सिकंदराबाद, 19051/19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड, 15645/15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, 19045/19046 छपरा-सूरत एवं 12293/12294 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो एक्सप्रेस का दोनों ओर से ठहराव रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डा. अमित मालवीय के अनुसार ट्रेन का ठहराव पांच मिनट का रहेगा।