फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विंध्याचल से प्रयागराज पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जंक्शन के पुनर्विकास कार्य का जायजा

Mon, 01 Sep 2025 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार ने रविवार को जंक्शन के पुनर्विकास कार्य देखने के बाद कार्यदायी संस्था और रेलवे अफसरों से पूछा कि यहां काम इतनी धीमी गति से क्यों चल रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार ने रविवार को जंक्शन के पुनर्विकास कार्य देखने के बाद कार्यदायी संस्था और रेलवे अफसरों से पूछा कि यहां काम इतनी धीमी गति से क्यों चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से ज्यादा हो चुका है लेकिन प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने रेलवे के निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि वह इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें।

विज्ञापन


अगर कहीं कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। चेयरमैन सतीश कुमार रविवार दोपहर ही प्रयागराज पहुंचे।विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद उन्होंने जंक्शन के वीआईपी लाउंज में अफसरों से मुलाकात की। चेयरमैन ने माघ मेले की तैयारी के बारे में अफसरों से बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत में माघ मेला होगा। पुराने अनुभव को देखते हुए मेले में काफी भीड़ आ सकती है।

ऐसे में संभावित भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम तैयारी अभी से शुरू कर दें। स्पेशल ट्रेन आदि की भी प्लानिंग की जाए। शाम चार बजे के बाद उन्होंने जंक्शन के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण शुरू किया। फुट ओवर ब्रिज के रास्ते चेयरमैन सिविल लाइंस साइड स्थित निर्माणाधीन स्टेशन बिल्डिंग पहुंचे। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर पुनर्विकास कार्य में ब्लॉक की आवश्यकता है तो चरणबद्ध तरीके से लिया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीजीएम हिमांशु बडौनी, डीआरएम रजनीश अग्रवाल, सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, स्टेशन मैनेजर दिलीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वापसी के चंद मिनट पहले बुके लेकर पहुंचे जीएम एनसीआर

निरीक्षण के दौरान जीएम एनसीआर उपेंद्र चंद्र जोशी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। हालांकि शाम 5:30 बजे जब सतीश कुमार वंदे भारत ट्रेन से रवाना होने के लिए प्लेटफार्म-छह पर पहुंचे तो ट्रेन आने के चंद मिनट पहले जोशी बुके लेकर पहुंचे और चेयरमैन को भेंट किया। दरअसल जोशी 31 अगस्त को ही सेवानिवृत्त हुए। जीएम के रूप में उनकी सीआरबी से यह आखिरी मुलाकात थी।

आम यात्रियों के साथ दिल्ली रवाना हुए चेयरमैन

रेलवे का सबसे बड़ा अधिकारी होने के बावजूद सतीश कुमार रविवार को पत्नी के साथ आम यात्रियों संग वंदे भारत से नई दिल्ली रवाना हुए। वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास में उनका रिजर्वेशन था। इसके पहले शनिवार को भी नई दिल्ली से वाराणसी का उन्होंने शिवगंगा एक्सप्रेस से ही सफर किया। वाराणसी से वह विंध्याचल गए और सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचे। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार का हाल ही में कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है, जो अब एक सितंबर 2025 से आगे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें