शिवम पांडेय की फाइल फोटो और कमरे से मिला सुसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के तेंदुआवन गांव में युवक के आत्महत्या के मामले में पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदोमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सुसाइड नोट मिलने के बाद भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम से शव घर आने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को परिवार लोगों ने प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर रखकर सड़क पर आवागमन रोक दिया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात हैं। परिजन आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
औद्योगिक क्षेत्र थाना के तेंदुआवन गांव निवासी शिवम पांडेय (30) कई वर्षों से मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 10 दिन पहले वह अपने घर आया था। उसकी जमीन पर पड़ोस के लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसका जब उसने विरोध किया तो पड़ोस में रहने वाले उमेश मिश्रा और उसके पुत्र सुधांशु मिश्रा ने उसके ऊपर हमला कर दिया था। यह बात उसको बहुत नागवार लगी। उसने देर रात दरवाजा बंद कर पंखे के चुल्ले से लटक कर जान दे दी। उसे लटकता देख लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतरा और शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।