अभ्यर्थी 25 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 27 नवंबर तक करें शुल्क का भुगतान
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2019 के लिए आवेदन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से सूचना जारी करने के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सीजीएल-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर तय की गई है। अभ्यर्थी 27 नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन भुगतान अथवा 29 नवंबर तक ऑफलाइन चालान बनवाकर शुल्क जमा कर सकते हैं। एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 ऑनलाइन परीक्षा दो से 11 मार्च 2020 के बीच होगी। टियर-2 ऑनलाइन और टियर-3 लिखित परीक्षा 22 से 25 जून 2020 के बीच होगी।
सही पर दो, गलत पर कटेगा आधा अंक
0 एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर आधा अंक काट लिया जाएगा। सीजीएल के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। सीजीएल भर्ती केंद्र सरकार के 34 से अधिक विभागों के लिए होगी। इसके लिए अधिकतम वेतनमान 1.42 लाख रुपये तक है। आयोग की ओर से ग्रुप सी के कुछ पदों के लिए एक मील की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। यह परीक्षा मात्र क्वालीफाइंग है, इसमें अंक नहीं दिए जाएंगे, बल्कि परीक्षा पास करनी होगी। अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीजीएल के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि- 25 नवंबर 2019
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2019
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2019
चालान के जरिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2019
टियर-1 परीक्षा (ऑनलाइन) दो से 11 मार्च 2020
टियर-2 (ऑनलाइन) और टियर-3 परीक्षा 22 से 25 जून 2020