जन सहयोग एवं विकास संस्थान की ओर से सांस्कृतिक केंद्र के दीपावली शिल्प मेला-2019 में कवि सम्मेलन
प्रयागराज। जन सहयोग एवं विकास संस्थान की ओर से सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित दीपावली शिल्प मेला-2019 के तहत बुधवार को मुक्ताकाशी मंच पर कवि सम्मेलन और मुशायरे में जुटे रचनाकारों ने विविवधतापूर्ण रचनाएं सुनाईं। वाणी वंदना से शुरुआत के बाद कवयित्री प्रीता वाजपेयी, योगेश झमाझम, आभा श्रीवास्तव, अमित जौनपुरी, निज़ाम हसनपुरी, मिसबाह इलाहाबादी आदि ने रचनापाठ करके लोगों को आनंदित किया।
जनकवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन का संचालन गीतकार शैलेंद्र मधुर ने किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, डॉ शैलेश कुमार पांडेय, श्याम सुंदर सिंह पटेल आदि मौजूद थे। संयोजक अनूप श्रीवास्तव ने स्वागत और आनंद मिश्र ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।