फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित

Fri, 03 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा-2015 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षण के बाद घोषित रिजल्ट में 57014 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 51678 पुरुष एवं 5336 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से कांस्टेबल जीडी के तहत सीएपीएफ, असम राइफल, एनआईए, एसएसएफ सहित कई अन्य केंद्रीय बलों के लिए सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 11 लाख 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आयोग की ओर से लिखित परीक्षा पहली बार चार अक्तूबर 2015 को हुई थी। आयोग की ओर से परीक्षा निरस्त करने के बाद दोबारा परीक्षा 22 नवंबर 2015 को हुई।

लिखित परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च और सात अप्रैल 2016 को घोषित किया गया। लिखित परीक्षा में एक लाख 44 हजार सफल हुए। इसमें 1.29 लाख पुरुष एवं 15 हजार महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं। इन सफल अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से घोषित मेरिट प्रोविजनल है, इसमें अभ्यर्थी के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम न्यायालय के आदेश के अधीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें