फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: केंद्रीय समिति की बैठक में व्यापारी हितों पर चिंतन

विज्ञापन
बैठक में प्रतिनिधियों को सम्मानित करते ब्यापारी - फोटो : Archive
विज्ञापन
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रविवार को व्यापारी हितों से संबंधित चिंतन कर क्रियान्वयन की योजना तैयार की गई। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यापारी, उद्यमी, युवा, महिला एवं श्रमिक को एक मजबूत संगठनात्मक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी की ताकत उसकी एकता है और संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन आने वाले समय में देश के प्रत्येक जिले तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी चौपाल पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक आचार्य अनूप बाजपेयी, अंबिका, अतुल गुप्ता, नाजिम अली, राजकुमार जायसवाल, पश्चिम बंगाल के सरोज मिश्रा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संतोष नेगी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें