फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वमंत्री के घर उत्सव के लिए घेर ली सड़क

Tue, 12 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बहादुरगंज में कांग्रेसी नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निजी कार्यक्रम के लिए सड़क को बंद करवा दिया हैं जिस कारण लगाने वाले जाम से राहगीरों को परेशानी हो रही हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पूर्वमंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के घर मंगलवार को होने वाले आयोजन नवजन्मोत्सव के एक दिन पहले से ही लोगों की मुसीबत शुरू हो गई। सड़क पर की बैरीकेडिंग से वाहन लेकर निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। लीडर रोड, हीवेट रोड, जानसेनगंज, चंद्रलोक सिनेमा, जीरो रोड, मानसरोवर सिनेमा तक  पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। कुछ कदम की दूरी तय करने में घंटों लग गए। दूसरी ओर जनता की इस परेशानी से नंदी और उनकी पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता बेफ्रिक बनी रहीं। उनकी हनक के आगे पुलिस और प्रशासन भी मौन बना रहा। 
विज्ञापन


नंद गोपाल गुप्ता नंदी बहादुरगंज इलाके में रहते हैं। उन पर 12 जुलाई 2010 को घर के पास ही रिमोट बम से हमला हुआ था। जिसमें तीन लोग मारे गए थे। नंदी इस हमले में बाल-बाल बच गए। नंदी इसे अपना नया जन्म मानते हैं। वह हार साल इसी तारीख पर नव जन्मोत्सव मनाते हैं और घर के समीप शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन करते हैं। इस बार भी नव जन्मोत्सव का आयोजन मंगलवार को है लेकिन तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। कार्यक्रम के एक दिन पहले से ही सोमवार को राजर्षि मंडपम के  पास सड़क पर टीन शेड लगाकर मानसरोवर से चंद्रलोक सिनेमा तक मार्ग आवागमन रोक दिया गया है। यहां बैरीकेडिंग लगा दी गई है। इसके चलते पुराने शहर की ज्यादातर सड़कों पर जाम के हालात बन गए। हीवेट रोड, लीडर रोड, जीरो रोड बस अड्डे पर पूरे दिन जाम लगा रहा। रात में भी निजात नहीं मिली। आम लोगों के साथ स्कूली बच्चे भी जाम में फंसकर बेहाल रहे। लोग वाहन लेकर दूसरे रास्तों पर भटकते रहे। कुछ ही देर में दूसरे मार्गों पर भी जाम के हालात बन गए। शहर के प्रमुख मार्ग पर बैरीकेडिंग कर रास्ता रोके जाने पर पुलिस प्रशासन भी खामोश बना रहा। कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने पूरे दिन जाम लगे रहने के बाद भी बैरीकेडिंग नहीं हटवाई। 

जीरो रोड बस अड्डा जाने वाले झेलनी पड़ी मुसीबत
सड़क पर आवागमन बाधित किए जाने से सबसे ज्यादा मुसीबत जीरो रोड बस अड्डे पर जाने वाले लोगों को हुई। रोडवेज चालकों को भी रास्ता रोके जाने से परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें बस अड्डे तक पहुंचने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें