बारा थाने का कार्यालय जीर्ण शीर्ण गिर रहा छत का पलस्तर
- फोटो : Archive
बारा थाना का भवन जीर्ण-शीर्ण हो गया है। शुक्रवार सुबह अचानक इंस्पेक्टर बारा के कार्यालय के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरने लगा। वहां मौजूद फरियादियों में अफरातफरी मच गई। फरियादियों ने कहा कि यहां रुकना असुरक्षित है।
शुक्रवार को सुबह इंस्पेक्टर बारा संजय कुमार राय अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। उसी समय ऊपर से छत के प्लास्टर टूट कर गिरने लगा। फरियादी समेत पुलिस भी बाहर निकल आई। इंस्पेक्टर बारा ने बताया कि प्लास्टर टूट कर गिर गया है। संयोग है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।