फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000
सीडीपीओ रामजनम निलंबित
0 करीब 27 लाख रुपये गबन का है आरोप, जांच डीपीओ वाराणसी को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करीब 27 लाख रुपये के गबन के आरोपी होलागढ़ के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रामजनम यादव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच का भी आदेश दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाराणसी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

होलागढ़ के सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आया नवंबर माह का राशन प्रतापगढ़ में बेच दिया था। सीडीपीओ ने इसके लिए वाहन ड्राइवर को गुमराह किया था। साथ ही फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे। डीएम की ओर से गठित जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टया सीडीपीओ को दोषी पाया था। इस पर डीएम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी। डीएम ने फरवरी में ही इसकी संस्तुति कर दी थी लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से कार्रवाई रुकी रही। अब बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने बुधवार को रामजनम यादव को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। रामजनम को भदोही में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं आगे की जांच वाराणसी के जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें