फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर हमले की सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद अस्पताल में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की मौत के बाद डॉ. रोहित गुप्ता पर हमले का वीडियो वाट्सएप पर वायरल हो गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी किए गए वीडियो को शहर में जमकर शेयर किया जा रहा है। चार मिनट 58 सेकेंड के इस वीडियो में वार्ड से बाहर लाकर डॉक्टर को पीटते हुए दिखाया गया है। पीटने वालों की नजर सीसीटीवी कैमरे पर नहीं गई थी। जब नजर गई तो एक युवक ने कुर्सी फेंककर सीसीटीवी को तोड़ दिया था।
विज्ञापन

अस्पताल का माहौल बयान करने के लिए यह फुटेज ही काफी है। अस्पताल में काम करने वालों में दहशत इस कदर थी कि किसी की हिम्मत बवाल करने वालों को रोकने की नहीं हुई। फुटेज में वार्ड से एक नर्स भी निकलते हुए दिखाई दी है। सहमी हुई नर्स हाथ जोड़कर लॉबी से बाहर निकल जाती है। उसकी हिम्मत डॉक्टर की ओर देखने तक की नहीं हुई।


अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हंगामा होते ही सूचना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस काफी देर बाद पहुंची। पुलिस देर से पहुंची ही, हमलावरों को पकड़ा भी नहीं। पुलिस के सामने से ही हंगामा करने वाले निकल गए। हालांकि पूर्व अध्यक्ष के परिजनों का कहना है कि मौत के बाद डॉक्टर ने ही गालीगलौज और मारपीट की थी। इसी के बाद बात बिगड़ी थी।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष के वकील बेटे आलोक की गिरफ्तारी के बाद कचहरी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। कचहरी टेंपो स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा था। टेंपो मनमोहन पार्क से चले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें