सीबीएसई में 357 पदों पर होगी भर्ती
बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी की अधिकारिक सूचना
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर
प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के 357 पदों पर भर्ती होगी। बोर्ड की ओर से जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें सहायक सचिव, सहायक सचिव आईटी, विश्लेषक आईटी, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ सहायक आशुलिपिक, लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखाकार के पद शामिल हैं।
सूचना के अनुसार, इन पदों पर नियुक्तियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर दिल्ली, नोएडा, देहरादून, पंचकुला, चंडीगढ़, इलाहाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, पुणे, बंगलूरू, अजमेर, भोपाल में नियुक्त मिलेगी। सीबीएसई की ओर से अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक अर्हता तय की गई है। भर्ती से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
सीबीएसई की ओर से जारी पदों का विवरण:
ग्रुप ए: सहायक सचिव 14, विश्लेषक आईटी 14, सहायक सचिव आईटी 7
ग्रुप बी: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 8
ग्रुप सी: जूनियर असिस्टेंट 204, वरिष्ठ सहायक 60, स्टेनोग्राफर 25, एकाउंटेंट 6, जूनियर अकाउंटेंट 19