फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई-एनसीईआरटी 10वीं-12वीं के छात्रों का संवारेंगे कैरियर

विज्ञापन
CBSE-NCERT 10th-12th students to improve their career
विज्ञापन
सीबीएसई-एनसीईआरटी 10वीं-12वीं के छात्रों का कैरियर संवारेंगे
विज्ञापन

0 छात्रों को एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए परीक्षण करके शैक्षिक और कैरियर से जुड़ी जानकारी परखी जाएगी
प्रयागराज। दसवीं और बारहवीं के छात्रों को कैरियर का चुनाव करने के लिए सीबीएसई और एनसीईआरटी ने मिलकर पहल की है। छात्रों को कौन सी दिशा में कैरियर का चुनाव करना है, इसके लिए एप्टीट्यूड टेस्ट डिजाइन किया है। छात्रों को कैरियर के चुनाव के लिए अभी तक कुछ निजी संस्थान, प्रकाशक और कोचिंग संस्थान इस प्रकार के गाइडेंस देते रहे हैं, जो छात्रों और अभिभावकों से मोटी फीस वसूलते रहे हैं, यह सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भारी पड़ रहा था। अब सीबीएसई-एनसीईआरटी के इस दिशा में आगे आने से छात्रों-अभिभावकों को मदद मिलेगी। जल्द ही टेस्ट का ऑनलाइन वर्जन भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई-एनसीईआरटी की ओर से छात्रों के हित में की गई इस पहल के तहत पता लगाया जाएगा कि कौन विद्यार्थी किस प्रकार का स्किल हासिल करना चाहता है, उसे किस फील्ड की पढ़ाई करनी चाहिए। एप्टीट्यूड टेस्ट के तहत शैक्षिक और कैरियर से जुड़ी जानकारी परखी जाएगी। इसके जरिए छात्र, अभिभावक एवं स्कूल का मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके जरिए छात्र अपनी योग्यता के अनुसार विकल्पों का चयन कर सकते हैं। एप्टीट्यूड टेस्ट में लैंग्वेज एप्टीट्यूड, आब्सटैक्ट रीजनिंग, वर्बल रीजनिंग, मैकेनिकल रीजनिंग, न्यूमेरिकल रीजनिंग एप्टीट्यूड, स्टैपल एप्टीट्यूड और परसेप्चुअल एप्टीट्यूड का परीक्षण होगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि सातों एप्टीट्यूड में हाईस्कोर करना संभव नहीं है, ऐसे में किसी छात्र का किसी एक एप्टीट्यूड में स्कोर कम होता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह आगे पढ़ाई करने या किसी फील्ड में कैरियर बनाने में सक्षम नहीं है। इस टेस्ट से छात्रों को स्वयं को समझने में मदद मिलेगी। छात्रों की परख के बाद उनकी बेहतरी के लिए प्लानिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें