स्कूल प्रबंधन को दी विद्यालय संचालन की जानकारी
0 सीबीएसई की ओर से पंतजलि ऋषिकुल में नई मान्यता वाले स्कूलों की कार्यशाला
प्रयागराज। सीबीएसई की ओर से बृहस्पतिवार को पतंजलि ऋषिकुल में नई मान्यता वाले प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीबीएसई की सहायक सचिव और सीईओ डॉ. मृदुला सिंह ने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन के बारे में बताते हुए नेतृत्व से जुड़े गुण विकसित करने के बारे में बताया। इस दौरान सीबीएसई की उपसचिव सुनीता कश्यप ने अंकपत्र, प्रमाण-पत्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र में आने वाली त्रुटियों के सुधार हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। उप सचिव गोपाल दास यादव ने प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से सम्बन्धित जानकारी साझा की।
कार्यशाला में सीबीएसई से नवीन मान्यता प्राप्त लगभग 80 विद्यालयों के 107 प्रतिनिधि, प्रबन्धक और प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ सीबीएसई की सहायक सचिव और सीईओ डॉ. मृदुला सिंह ने किया। कार्यशाला में आए अतिथियों का स्वागत पतंजलि ऋषिकुल की प्रधानाचार्या मोनिका दत्त ने किया। सीबीएसई के डाटा एनालिस्ट आईटी यूनिट विकास पाठक ने प्रबंधकों को आईटी से जुड़ी अनेक जानकारियों एवं समस्याओं के निदान का उपाय बताया। उन्होंने आएसिस के विषय में जानकारी दी। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने अपनी बात रखी। धन्यवाद प्रधानाचार्या मोनिका दत्त ने किया।