फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, प्रदेश में बनाए गए 190 केन्द्र

Sun, 01 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं एवं बारहवीं की दो मार्च से होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीबीएसई की ओर से इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले यूपी के 53 जिलों में 190 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। सीबीएसई 2015 की परीक्षा में इस बार दसवीं में कुल 1.19 लाख एवं बारहवीं में कुल 92 हजार छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इसमें दसवीं में 78 हजार परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड एवं 41 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार दसवीं एवं बारहवीं में बोर्ड परीक्षा में कुल 1.33 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्घ नगर, बागपत, शामली, बिजनौर, मथुरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं बरेली सहित 19 जिलों को छोड़कर प्रदेश के 53 जिलों में दसवीं एवं बारहवीं के एक हजार से अधिक विद्यालयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन जिलों की परीक्षा की जिम्मेदारी देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के जिम्मे है। सीबीएसई परीक्षा दो मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी।

सीबीएसई की ओर से इलाहाबाद के 78 स्कूलों की परीक्षा के लिए 13 केन्द्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में दसवीं में 7200 एवं बारहवीं में 5600 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई की ओर से जिले में जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय न्यू कैंट, केन्द्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, केन्द्रीय विद्यालय बमरौली, केन्द्रीय विद्यालय मनौरी, केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई, केन्द्रीय विद्यालय  फूलपुर, वाईएमसीए, आर्मी पब्लिक स्कूल, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, बेथनी कान्वेंट स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें