फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने संयुक्त सचिव, अकाउंट ऑफिसर के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
CBSE ask application for joint secretary, account officer and many other post
विज्ञापन
अलग-अलग पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त
विज्ञापन

प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संयुक्त सचिव, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनिया अकाउंट्स ऑफिसर सहित 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सीबीएसई की ओर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है। बोर्ड की ओर से यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी। सीबीएसई के लिए इन पदों के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इन पदों के लिए आवेदन की आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने आवेदन करने वालों को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि के 30 दिन के भीतर अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों को आवेदन पत्र के प्रिंट के साथ सीबीएसई को भेजना होगा। सीबीएसई की वेबसाइट 222.cbse.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक, पात्रता मानदंड, वेतनमान और अन्य विवरण दिए गए हैं।
विज्ञापन

पदों का विवरण
संयुक्त सचिव-02
आंतरिक लेखा परीक्षक और वित्तीय सलाहकार-01
सहायक सचिव (कानूनी)-01
वरिष्ठ लेखाकार अधिकारी -02
लेखा अधिकारी -02
कनिष्ठ लेखा अधिकारी -12
कुल-20
पद नाम शैक्षणिक योग्यता
1.संयुक्त सचिव
- स्नातक की डिग्री
2.आंतरिक लेखा परीक्षक और अर्थशास्त्र / वाणिज्य / लेखा के साथ वित्तीय सलाहकार
- बैचलर डिग्री या वाणिज्य / वित्तीय / लेखा या एमबीए (वित्त) / सीए / आईसीडब्ल्यूए में स्नातकोत्तर डिग्री / लॉ कॉलेज से सहायक सचिव (कानूनी) लॉ डिग्री.
3.वरिष्ठ लेखाकार अधिकारी
-अर्थशास्त्र / वाणिज्य / लेखा या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ वाणिज्य / वित्त / लेखा या एमबीए (वित्त) / सीए (इंटर) में स्नातक की डिग्री
4.लेखा अधिकारी
-स्नातक डिग्री अर्थशास्त्र / वाणिज्य / लेखा या पीजी डिग्री के साथ वाणिज्य / वित्त / लेखा या एमबीए (वित्त) / सीए (इंटर)
जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर
-बैचलर डिग्री ( कॉमर्स) / अकाउंट्स या पास एसएएस / जेएओ या समकक्ष परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें