फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के प्रदीप को मिलेगा पांच लाख का गुरु गोरक्षनाथ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। हिंदुस्तानी एकेडमी की ओर से गुरु गोरक्षनाथ शिखर सम्मान समेत आठ पुरस्कारों की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी गई। इस बार एकेडमी की ओर से दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित गुरु गोरक्षनाथ शिखर सम्मान गोरखपुर के डॉ प्रदीप कुमार राव को प्रदान किया जाएगा। राव को उनकी कृति ‘गुरु गोरक्षनाथ एवं आदिकालीन साहित्य’ पर कार्य के लिए पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वर्ष 2019 में प्राप्त आवेदनों के आधार पर पुरस्कारों की घोषणा एकेडमी के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह की ओर से की गई। 2.50 लाख रुपये का गोस्वामी तुलसी दास सम्मान ‘रामचरित मानस की पांडुलिपियां’ पुस्तक के लिए संयुक्त रूप से पांडुलिपि विशेषज्ञ उदयशंकर दुबे व बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो विजयनाथ मिश्र को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह ‘धर्मचक्र’ पुस्तक पर दो लाख रुपये का भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान शहर के ही डॉ विजयानंद को दिया जाएगा। इसी तरह ‘हिंदी भाषा के आयाम’ पुस्तक पर दो लाख रुपये का महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान मऊ के डॉ सर्वेश पांडेय को देने का निर्णय लिया गया है। एक लाख रुपये का फिराक गोरखपुरी सम्मान अंबेडकर नगर के रामसहाय मिश्र कोमल शास्त्री को दिया जाएगा।यह सम्मान उनको उनकी कृति ‘वक्त के बाजार में’ के लिए प्रदान किया जाएगा। इसी तरह इस बार का कुंभनदास ब्रजभाषा सम्मान हाथरस के भोजराज सिंह भोज को देने का निर्णय लिया गया है। यह पुरस्कार उनको ‘अन्नदाता-किसान’ पुस्तक के लिए दिया जाएगा। इसी तरह लखनऊ की गरिमा सक्सेना को उनकी काव्य रचना ‘मैं छिपा सूरज कहां’ के लिए 11 हजार रुपये के हिंदुस्तानी एकेडमी युवा लेखन सम्मान(कविता) से नवाजा जाएगा। जबकि , नोएडा के कुलदीप राघव को उनकी कृति ‘इश्क मुबारक’ के लिए 11 हजार रुपये का हिंदुस्तानी एकेडमी युवा लेखन सम्मान (कथा) प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें