फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: तीन स्तर पर जांचीं जाएंगी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं, बारहवीं की कॉपियों के मूल्यांकन के संबंध में बोर्ड ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

पहले परीक्षक, फिर विशेषज्ञ और अंत में कंप्यूटर पर अंक चढ़ाने के दौरान जांच
प्रयागराज। सीबीएसई की ओर से अबकी बार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का तीन स्तर पर मूल्यांकन होगा। बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। पहले परीक्षक कॉपियों को जांचेंगे, इसके बाद विशेषज्ञों से मूल्यांकन कराया जाएगा और अंत में कंप्यूटर पर अंक चढ़ाने के दौरान फिर से कॉपियों को परीक्षण होगा। बोर्ड की ओर से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों की टीम बनाई जाएगी, यह टीम उन कॉपियों की दोबारा जांच करेगी जो परीक्षक जांच चुके हैं। जांच टीम में हर विषय के तीन से चार शिक्षकों को रखा जाएगा।
मूल्यांकन के बारे में सीबीएसई की ओर से स्कूलों को जानकारी प्रायोगिक परीक्षाओं के बाद दी जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों की लापरवाही को देखते हुए यह सख्ती की जा रही है। बोर्ड के इस बदलाव का असर सीधे छात्रों के परिणाम पर पड़ेगा। मूल्यांकन से जुड़े प्रधानाचार्यों एवं अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की ओर से एक, दो या तीन अंक देकर परीक्षार्थियों के साथ अन्याय किया जाता रहा है। स्क्रूटनी के लिए आवेदन में परीक्षकों की लापरवाही सामने आई है। इस प्रकार की लापरवाही बड़ी संख्या में सामने आती है। इस मनमानी से छात्रों को बचाने के लिए बोर्ड ने तीन स्तर पर कॉपी जांचने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

कंप्यूटर पर अंकों की चढ़ाने से पहले होगी जांच
कॉपियों के परीक्षक के मूल्यांकन के बाद तीन शिक्षकों की टीम कॉपी को दोबारा जांचेगी, इसके बाद कंप्यूटर पर अंकों को चढ़ाया जाएगा, इसकी भी जांच एक टीम करेगी, यह टीम हार्ड कॉपी के अंकों का मिलान कंप्यूटर में चढ़ाए गए अंकों से करेगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को कम अंक न मिले, इसके लिए पूरी तैयारी
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि इस बार मूल्यांकन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षार्थियों को अंक कम न मिले, इसके लिए शिक्षकों को निर्देश जारी किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से एक परीक्षक को एक दिन में 25 से अधिक कॉपी मूल्यांकन के लिए नहीं देने का निर्देश है। बोर्ड ने हर मूल्यांकन केंद्र से प्रतिदिन प्रति शिक्षक जांची जाने वाली कॉपी की रिपोर्ट भेजना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें