फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के इलाहाबाद-देहरादून कार्यालय का होगा पुनर्गठन

Tue, 30 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) एक वर्ष पूर्व गठित देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय का पुनर्गठन करेगा। सीबीएसई की ओर से जनवरी 2014 में इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के विभाजन के बाद उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को जोड़कर देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय का गठन किया गया था। विभाजन के बाद देहरादून कार्यालय से जोड़े गए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं बरेली सहित कुछ और जिलों को एक बार फिर से इलाहाबाद कार्यालय के हवाले किया जा रहा है।
विज्ञापन


इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के विभाजन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों ने सीबीएसई के सामने अपना पक्ष रखते हुए आग्रह किया था कि भौगोलिक स्तर पर इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय उनके लिए देहरादून कार्यालय से नजदीक और सुविधाजनक है। इन जिलों के स्कूलों की परेशानी को देखते हुए सीबीएसई ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के प्रतिनिधियों बात सुनने के बाद इलाहाबाद पुनर्गठन के फैसले पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई। इस बैठक में इलाहाबाद एवं देहरादून कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी एवं सीबीएसई की संयुक्त सचिव ने भागीदारी की।

बैठक में इन जिलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके लिए देहरादून कार्यालय इलाहाबाद से दूर है। यहां पहुंचने के लिए अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीबीएसई के सूत्रों ने बताया कि संयुक्त सचिव की उपस्थिति में दोनों क्षेत्रीय कार्यालयों ने पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। पुनर्गठन को अब सीबीएसई चेयरमैन की मुहर लगने की तैयारी है। सीबीएसई केसूत्रों ने बताया कि इन कार्यालयों के पुनर्गठन को मंजूरी बोर्ड परीक्षा से पहले मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें