फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में कैंप करेगी सीबीआई

Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सीबीअाई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पिछले पांच वर्षों में आयोजित की गईं भर्ती परीक्षाओं की जांच के लिए सीबीआई की टीम 31 जनवरी को इलाहाबाद आ रही है। इस दौरान टीम इलाहाबाद में कैंप करेगी। सीबीआई के एक अफसर ने यहां फोन पर कुछ प्रतियोगियों से भी संपर्क किया है। उनसे कहा है कि वे अन्य प्रतियोगियों तक यह संदेश पहुंचा दें कि सीबीआई यहां कैंप करने जा रही है और जिनके पास भर्ती परीक्षा में धांधली सेे जुड़े साक्ष्य हैं या जो भुक्तभोगी हैं, वे सीबीआई को साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अचानक खबर फैल गई कि आयोग में सीबीआई की टीम आ गई है, लेकिन शाम तक स्थिति स्पष्ट हुई कि टीम के अफसर 31 जनवरी को यहां पहुंच रहे हैं और यहीं कैंप कार्यालय खोलने जा रहे हैं। कार्यालय आयोग में खोलेंगे या किसी दूसरी जगह यह अभी तय नहीं है, लेकिन इस बात की संभावना अधिक है कि सीबीआई टीम सर्किट हाउस में अपना कैंप कार्यालय खोल सकती है। दरअसल, आयोग में इन दिनों लोअर सबऑर्डिनेट का इंटरव्यू चल रहा है और आयोग के गेस्ट हाउस में विशेषज्ञ ठहरे हुए हैं। जगह कम होने के कारण कुछ विशेषज्ञों को इलावर्त होटल में ठहराया गया है। ऐसे में आयोग में कैंप कार्यालय खोल पाना मुश्किल होगा।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय का कहना है कि सोमवार को उनके पास सीबीआई के एक अफसर को फोन आया था। उन्होंने बताया कि सीबीआई 31 जनवरी से इलाहाबाद में कैंप कार्यालय खोलने जा रही है। प्रतियोगी छात्रों को भर्तियों में भ्रष्टाचार के मसले पर कुछ कहना है तो वह सीबीआई अफसर राजीव रंजन और जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम इलाहाबाद आ रही है, इस खबर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में खलबली मची हुई है। आयोग के अफसर और कर्मचारी पिछले पांच वर्षों में हुईं भर्ती परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज दुरुस्त करने में जुट हैं। तय है कि सीबीआई की टीम इलाहाबाद आने के बाद आयोग में भी दस्तावेजों को खंगालेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें