फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने दर्ज किए अभ्यर्थियों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने दर्ज किए अभ्यर्थियों के बयान
विज्ञापन

पूर्व परीक्षा नियंत्रक के साथ गोपनीय विभाग के कर्मचारी से पूछताछ
एक्सपर्ट पैनल एवं एपीएस भर्ती को लेकर हुई गड़बड़ी के मिले सुबूत
प्रयागराज। सीबीआई कैंप कार्यालय में मंगलवार को अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पीसीएस-2015, एपीएस-2010 समेत कई परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पूर्व परीक्षा नियंत्रक से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ हुई। इसके साथ ही आयोग के गोपनीय विभाग के एक कर्मचारी से भी सीबीआई ने लंबी पूछताछ की।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई टीम को जांच के दौरान एक्सपर्ट पैनल और एपीएस भर्ती को लेकर कुछ नियमविरुद्ध कार्य करने के सुबूत हाथ लगे हैं और सीबीआई अब इसी दिशा में अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। सीबीआई के नए जांच अधिकारी एसपी विजेंद्र कुमार ने मंगलवार को गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में अभ्यर्थियों से मुलाकात की। कैंप कार्यालय में सबसे अधिक अभ्यर्थी मुराराबाद और लखनऊ से आए हुए थे। इसके अलावा जौनपुर एवं अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे। उन्होंने पीसीएस-2015, पीसीएस-2011, एपीएस-2010 समेत कई परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र कुमार सुबह नौ से 11 बजे तक प्रत्येक अभ्यर्थी से व्यक्तिगत रूप से मिले और कई अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज किए गए। उन्हें आयोग जाना था, सो अभ्यर्थियों से कहा कि अपराह्न दो बजे के आसपास आयोग से बाहर कर उनसे भी मिलेंगे। तय समय पर वह आयोग से बाहर आकर अभ्यर्थियों से मिले और उनका प्रत्यावेदन भी लिया। सूत्रों के मुताबिक आयोग में पूर्व परीक्षा नियंत्रक और गोपनीय विभाग के कर्मचारी को सीबीआई ने आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। सीबीआई की टीम देर रात तक आयोग में ही डटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें