फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी तक पहुंची सीबीआई जांच

Sat, 05 May 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई ने इलाहाबाद से बाहर भी पड़ताल शुरू कर दी है। जांच एजेंसी पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में जाकर आयोग की बड़ी भर्ती परीक्षाओं के संदिग्ध चयनितों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जबकि कैंप कार्यालय में परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। चयनितों से सीधे पूछताछ भी की जा रही है। माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन


सीबीआई कैंप कार्यालय में पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से पूछताछ की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सीबीआई ने इस परीक्षा से जुड़े आयोग के कर्मचारियों और अफसरों से भी पूछताछ की है। इसके अलावा आयोग के पूर्व कर्मचारियों एवं पूर्व अफसरों से भी पूछताछ की गई है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान सीबीआई ने निर्धारित प्रारूप पर संदिग्ध चयनितों से कुछ सूचनाएं मांगी थीं। चयनितों से उनके एकाउंट नंबर के बारे में भी पूछा गया था। पूरे प्रदेश से पीसीएस-2015 के चयनित अफसरों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें पश्चिमी यूपी से जुड़े चयनितों की संख्या काफी अधिक रही। सिर्फ यही नहीं, चयनितों के सामने पूर्व सरकार के कुछ कद्दावर नेताओं के नाम भी रखे गए और सीबीआई ने पूछा कि इनमें से किसे जानते हैं। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने चयनितों से यह भी पूछा कि जिले में उनके किस व्यक्ति से राजनैतिक कनेक्शन हैं।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों ने सीबीआई को जो भी सूचनाएं दीं, अब उन्हें क्रॉस चेक किया जा रहा है। इसके लिए सीबीआई एक टीम पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भेजी गई। सीबीआई टीम अब चयनितों के बैंक एकाउंट नंबर खंगाल रही है। इसके अलावा चयनितों के जिले में उनके राजनैतिक कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। सीबीआई यह पता करने में जुटी है कि पूछताछ के दौरान चयनितों ने जो सूचनाएं दीं, वे गलत हैं या सही। इसके अलावा पूर्वी यूपी के भी कुछ जिलों में सीबीआई की टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की है और जांच टीम चयनित अफसरों के बारे में वहां भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें