फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने आयोग के पूर्व सचिव से की पूछताछ

विज्ञापन
CBI investigation in UPPSC Case
विज्ञापन
पूर्व परीक्षा नियंत्रक पर भी जांच एजेंसी ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

अब तक मिले सुबूतों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक पूर्व सचिव को भी सीबीआई ने आयोग में तलब कर लिया और उनसे भी पूछताछ की। वहीं, पूर्व परीक्षा नियंत्रक से लगातार पांचवें दिन भी पूछताछ जारी रही।
सीबीआई को अब तक पीसीएस-2015, पीसीएस-2011, एपीएस-2010 समेत तकरीबन आधा दर्जन भर्ती परीक्षाओं में व्यापक पैमाने पर हुई अनियमितता से जुड़े सुराग मिले हैं। इन परीक्षाओं के आयोजन से जुड़े रहे आयोग के पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारी और अफसरों पर जांच एजेंसी ने फंदा कसना भी शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को आयोग में एक पूर्व सचिव से लंबी पूछताछ की गई। साथ ही पूर्व सचिव और पूर्व परीक्षा नियंत्रक को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आयोग के एक कर्मचारी से भी पूछताछ हुई। सूत्रों को कहना है कि गोपनीय विभाग में जांच के दौरान सीबीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और इन्हीं के आधार पर सीबीआई अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। जैसे-जैसे गड़बड़ियां सामने आती जा रही हैं, सीबीआई भी परीक्षाओं से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक मिले सुबूतों के आधार सीबीआई जल्द ही मुकदमा भी दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें