CBI can record reports submitted to many, fall on many
सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट, कई पर गिर सकती है गाज
0 एक सप्ताह में लगातार छापेमारी से हड़कंप, गिट्टी का पट्टा देने में भी गड़बड़ी, कई अफसर-क्रसर प्लांट संचालक निशाने पर
प्रयागराज। सीबीआई की लगातार छापेमारी से खनन विभाग के अफसरों तथा पट्टाधारकों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने मुख्यालय को रिपोर्ट सौंप दी है। सीबीआई के निशाने पर अफसरोें तथा बालू खनन के पट्टेदारों के अलावा क्रसर प्लांट के संचालक भी है। किसी भी समय इनके आवास पर दबिश की बात कही जा रही है।
सीबीआई ने एक सप्ताह में तीन अफसरों समेत कई अन्य जगहों पर छापेमारी की। मेजा के भटौती पहाड़ी पर गिट्टी का खनन तथा क्रसर प्लांट देखने के लिए सीबीआई की टीम दो बार वहां गई। पूर्व में गिट्टी का पट्टा आवंटन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। गलत तरीके से 34 पट्टे दे दिए गए थे। भटौती में सीबीआई की छापेमारी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहां सीबीआई ने क्रसर प्लांट के अलावा आसपास के क्षेत्र की भी वीडियो तथा फोटोग्राफी कराई है। सीबीआई ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। विभागीय सूत्र के अनुसार पट्टा आवंटन में गड़बड़ी करने वाले अफसर तथा क्रसर प्लांट संचालक सीबीआई के निशाने पर हैं। हालांकि, खनन विभाग के अफसरों का कहना है कि सीबीआई छह जिलों में हुए अवैध खनन की जांच कर रही है। इसमें आरोपी कई अफसरों तथा पट्टाधारकों का प्रयागराज में आवास या है किसी अन्य तरह से संबंध है। सीबीआई उन्हीं अफसरों के यहां गई। उनका यहा भी कहना है कि एक आरोपी व्यापारी का क्रसर प्लांट भी है। सीबीआई उसी सिलसिले में भटौती भी गई।