प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 16 जुलाई को बीए में स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों का दाखिला होगा। स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार के अनुसार बीए में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों को मंगलवार सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे के बीच अपने प्रवेश पत्र एवं अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ इंटरव्यू के लिए प्रवेश भवन में उपस्थित होना है।
वहीं, बीएएलएलबी, बीपीए एवं बीएफए में प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों ने स्पोर्ट्स कोटा से आवेदन किया है, उन्हें 17 जुलाई को सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश भवन में इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना है। उधर, कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए लाइन बढ़ने लगी है। सीएमपी डिग्री कॉलेज में सोमवार को स्नातक में प्रवेशके लिए इतनी अधिक भीड़ हो गई कि अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूरी नहीं हो सकी और बचे हुए अभ्यर्थियों को मंगलवार को बुलाया गया। इसी वजह से सीएमपी डिग्री कॉलेज ने मंगलवार को स्नातक में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी नहीं किए।
पीजी प्रवेश
इविवि
- उर्दू में 16 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 98.80 से 78 अंक तक अनारक्षित, 62 से 30 तक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग
- एमटेक अर्थ सिस्टम साइंस में 15 से 17 जुलाई तक सुबह 9.30 बजे समस्त अर्ह अभ्यर्थी
- समाजशास्त्र में 19 जुलाई तक सुबह 10 बजे 108 या अधिक अंक ओबीसी, 118 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, कर्मचारी आश्रित कोटा
- वनस्पति विज्ञान में 17 जुलाई को सुबह सुबह 11 बजे 160 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- प्राचीन इतिहास में 16 जुलाई को सुबह 11 बजे 158 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग
- राजनीति विज्ञान में 17 जुलाई को सुबह 11.30 बजे 159.60 या अधिक अनारिक्षत, 148 या अधिक ओबीसी, 134 या अधिक एससी, 94 या अधिक एसटी, 150 या अधिक ईडब्ल्यूएस
- जंतु विज्ञान में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे 180 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एजूकेशन में 18 जुलाई को सुबह 10 बजे 124 या अधिक अंक ओबीसी, 102 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, ईडब्ल्यूएस, कर्मचारी/शिक्षक आश्रित कोटा
- भौतिक विज्ञान में 16 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 150 या अधिक अंक ओबीसी, 150 या अधिक ईडब्ल्यूएस
- दर्शनशास्त्र में 16 जुलाई को सुबह 11 बजे 114 या अधिक अंक अनारक्षित, 120 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
- गणित में 17 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 112 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 107 य अधिक ओबीसी, 81 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- फूड एंड न्यूट्रिशन में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे 190 या अधिक अंक अनारक्षित, 162 या अधिक ओबीसी, 176 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
00
सीएमपी डिग्री कॉलेज
जुलाई को सुबह 10 बजे 160 या अधिक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- समाजशास्त्र में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे 110 या अधिक अंक अनारक्षित, 104 या अधिक ओबीसी, 95 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- मनोविज्ञान में 100 या अधिक अनारक्षित, 90 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
00
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं हिंदी विषय में एमए का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। पीजीएटी 2019 में शामिल सभी छात्राएं सुबह 10 से दोपहर एक बजे के मध्य कॉलेज से प्रवेश पत्र प्राप्त एवं जमा करें।
कॉलेजों में स्नातक प्रवेश
एडीसी (कीडगंज परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्र) में 130 या अधिक अंक ओबीसी, 50 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 120 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग, 102 या अधिक एससी वर्ग, सभी कश्मीरी विस्थापित अभ्यर्थी
- बीए (केवल छात्र) में 90 या अधिक अंक ओबीसी, 80 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
एडीसी (जीरो रोड परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्राएं) में 40 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्राएं) में 40 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 16 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
00
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 120 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस वर्ग, 10 या अधिक अंक एससी
- बीए में 120 या अधिक अंक सभी वर्ग, 90 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायो में 88 या अधिक अंक ओबीसी (केवल बायोकेमेस्ट्री के साथ), 80 या अधिक अंक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 87 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी होमसाइंस में 10 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 16 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
00
एससीएमपी डिग्री कॉलेज
बीए - 100 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीएससी बायो - 110 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीएससी गणित - 100 या अधिक अंक सभी वर्ग (जिन अभ्यर्थियों ने 15 जुलाई को अपने यूजीएटी के अंक पत्र जमा किए हैं), सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीकॉम - 132 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से)
00
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीसीए में 16 जुलाई को 82 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग
00
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीए में 90 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी स्पोर्ट्स एवं दिव्यांग कोटा
- बीकॉम में सभी अभ्यर्थी एससी वर्ग, स्पोर्ट्स एवं दिव्यांग कोटा
(नोट: सभी प्रवेश 17 जुलाई को सुबह नौ बजेे)
00
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बी कॉम प्रथम वर्ष सत्र 2019-20 की द्वितीय मेरिट सूची में शामिल छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 16 जुलाई को 1.30 बजे तक है। इसके बाद प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।
कैंपस
-----
- इविवि में एमए एजूकेशन तृतीय सेमेस्टर एवं एमएड तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
- इविवि में संस्कृत तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 18 जुलाई से प्रारंभ होंगी।
- सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 16 जुलाई से प्रारंभ होंगी।