फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामधेनु, पैराडाइज्ड में छापा, मची खलबली

Wed, 02 Sep 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस कामधेनु स्वीट्स, पैराडाइज्ड बेकरी जैसे बड़े प्रतिष्ठानों में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन में खाद्य सामग्री पैक कर बेची जा रही है। मंगलवार को नगर निगम ने इन दुकानों पर छापा मारा। पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक सड़क के दोनों ओर खुले शोरूमों में कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। अभियान में आठ दुकानों का चालान तथा 14200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी नीरज सिंह एवं एचआरडी ऑफिसर राजकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नगर निगम के अभियान से सिविल लाइंस के दुकानदारों को हड़कंप रहा। पत्थर गिरजाघर से शुरू हुए अभियान में अफसर पैलेस सिनेमा के बगल में स्थित पैराडाइज्ड बेकरी में केक, पेस्टी, पैटीस सहित अन्य खाद्य सामग्री प्रतिबंधित पॉलीथिन में पैक मिली। नमूने के तौर पर कुछ सामग्री के पैकेटों के साथ तकरीबन एक किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन यहां से जब्त की गई। इस दौरान बेकरी से तीन हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

इसके बाद टीम पैलेस सिनेमा स्थित कामधेनु स्वीट्स पहुंची। एचआरडी ऑफिसर द्विवेदी के मुताबिक कामधेनु स्वीट्स में दालमोठ, चिप्स, पैटीज सहित अन्य खाद्य सामग्री प्रतिबंधित पॉलीथिन में पैक थी। इसमें कामधेनु का टैग भी लगा था। बताया कि शमन शुल्क न भरने पर कामधेनु का चालान किया गया। कार्रवाई में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र गांधी, सफाई निरीक्षक रंजन श्रीवास्तव, ऋषि कुमार, देशराज सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें